Advertisment
Accidentमध्यप्रदेश

डीजल से भरा टैंकर पलटा, लूटने लगी लोगों में होड़:कुप्पा व बाल्टियों में डीजल भर ले गए लोग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में बड़ा हादसा हो गया। जहां सागर-दमोह नेशनल हाईवे पर डीजल से भरा टैंकर पलट गया। इधर, टैंकर से फ्यूल लूटने के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को हटाया।

दरअसल, यह घटना सानोधा थाना क्षेत्र के चना टोरिया टोल प्लाजा के पास की है। बताया जा रहा है कि फ्यूल से भरा टैंकर सागर से दमोह की तरफ जा रहा था। इस दौरान टोल प्लाजा के पास टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। टैंकर पलटते ही राहगीर और आसपास के लोगों में फ्यूल लूटने की होड़ मच गई।

इसे भी पढ़ें:  चलती गाड़ी से टकराया ट्रेलर, ड्राइवर की मौत:बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने भी 3 मवेशियों को कुचला, एक की मौत

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डीजल की लूट रहे लोगों को मौके से हटाया। फ्यूल से भरा टैंकर नरयावली डिपो से दमोह की तरफ जा रहा था। राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं अब फ्यूल लूटने को वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles