Advertisment
छत्तीसगढ़धमतरी

मय खाना बना जिला अस्पताल, जगह – जगह बिखरी पड़ी है दारू की बोतल

contact for Ad1
S G Travels

धमतरी। स्वास्थ्य सुविधा को लेकर शासन प्रशाशन साफ सफाई को सबसे ज्यादा ध्यान में रखती है लेकिन धमतरी के जिला अस्पताल में अब गंदगी की बात तो थी पर शराबखोरी का भी अड्डा बन चुका है जी हां धमतरी जिला अस्पताल में इन दिनों ज्यादा गंदगी पसरा हुआ है खास कर बाथरूम में दारू की बोतले यहां वहां बिखरा पड़ा नजर आता है अस्पताल के अंदर नशेड़ी शराब खोरी को अंजाम दे रहे रहे है।

तस्वीर में दिख रही बाथरूम में गंदगी और शराब के बोतले यह जिला अस्पताल के बाथरूम का है जहां एक नहीं दो नहीं बल्कि कई शराब बोतले रखा हुआ मिला। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है आखिर हॉस्पिटल प्रबंधक सिक्युरिटी गार्डों के अनदेखी के चलते ये तस्वीर निकल कर सबके सामने आई है। उपचार करवाने आए मरीज व उनके परिजन बेहद ही इस सब से परेशान हो चुके है।

इसे भी पढ़ें:  घर-घर जाकर खोजी जाएंगी महतारी वंदन योजना की लाभार्थी, 4.18 लाख महिलाओं ने नहीं कराया e-KYC

संवेदनशील स्थान होने के कारण कांग्रेस इस पूरे मामले में भाजपा को घेर रहे है। कांग्रेस ने तो इसके लिए उग्र प्रदर्शन करने की भी बात कही है कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार व हॉस्पिटल के अनदेखी लापरवाही के कारण से इलाज करवाने आए हुए मरीज व उनके परिजन। परेशान हो चुके है इसके लिए कांग्रेसी उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दिया है

बहरहाल जिला अस्पताल सिविल सर्जन ने इस मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि दीपावली पर्व के कारण स्टॉप छुट्टी पर चला गया था और कई इमरजेंसी केस आए जिनके वजह से साफ सफाई प्रभावित हुआ है और चेकिंग किया जा रहा है कि कौन शराब पीकर बोतल रख चला जा रहा है इस पर कार्यवाही करने की बात कही है

इसे भी पढ़ें:  दुर्ग-विशाखापतनम वंदे भारत एक्सप्रेस को नहीं मिल रहे यात्री, रेलवे ले सकता है बड़ा फैसला

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles