Advertisment
कोरबाछत्तीसगढ़

जान से मारने की मिली थी धमकी…बोर में मिलाया जहर, पानी पीने से पत्नी व एक अन्य महिला बीमार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा। दैनिक उपयोग के लिए कराए गए बोर का पानी पीने के बाद पत्नी और पड़ोसन की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घर मालिक की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपित के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आखिर बोर के पानी में जहरीला पदार्थ किसके द्वारा, कब और क्यों मिलाया गया।

विजय कुमार साहू ग्राम पीपरकुण्डा पाली चौकी कोरबी थाना पसान का निवासी है। 26 अक्टूबर 2024 की रात में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसके घर के बाड़ी में लगे बोर में जहरीला पदार्थ डाल दिया गया था, जिससे सुबह पानी भरे, खाना बनाने व पानी पीने के लिए परिजन उपयोग किए।

इसे भी पढ़ें:  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, आरक्षण प्रक्रिया के लिए डेडलाइन तय

इस पानी को पीने के बाद पत्नि रोशनी साहू एवं पड़ोसी फूलमती पति नानसाय धनुहार दोनों को चक्कर आने लगा, सिर भारी लगने लगा। तेजी से तबियत बिगड़ने लगा तो नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र खड़गवां में भर्ती करा दिये।

बोर के पानी से कीटनाशक जैसी बदबू आ रही है। संदेह के रूप में प्रार्थी ने पुलिस को बताया है कि आज से पांच वर्ष पहले प्राणघातक हमला करने की कोशिश राजू राम एवं उनके साथियों ने किया था। घटना के दौरान मोबाइल भी तोड़ दिये थे, जिसका समझौता ग्राम पंचायत धनपुर के सरपंच शिवकुमार के द्वारा किया गया था।

अभी फिर 20 अक्टूबर को जान से मारने की धमकी दिया व हाथापाई करने की कोशिश किया था। इनसे प्रार्थी को भविष्य में किसी प्रकार का जनहानि एवं संपत्ति का घटना होने का भय है। फिलहाल पसान पुलिस ने विजय की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 118(1) के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर सहित कई जगहों में बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर मारा छापा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles