
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
अकलतरा महामाया मंदिर से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख रुपये की चोरी का खुलासा
जांजगीर-चांपा। थाना अकलतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अकलतरा स्थित महामाया मंदिर के दान पेटी का ताला तोड़कर करीब 1 लाख से 1.25 लाख रुपये की चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रॉकी भारतेंदु उर्फ कृष (19), निवासी घोघरा पारा, पंडरिया, जिला कवर्धा को पुलिस ने गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महावीर यादव द्वारा 17 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि रात के समय अज्ञात चोरों ने महामाया मंदिर के दान पेटी का ताला तोड़कर रुपये चुरा लिए। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान की।



