Advertisment
देश

H1N1 वायरस ने फिर दी दस्तक, देशभर में 516 लोग संक्रमित, 6 मरीजों की मौत, इन राज्यों हालात बेकाबू

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

देश में एक बार फिर H1N1 वायरस यानि स्वाइन फ़्लू का खतरा मंडराने लगा है. देश के 8 राज्यों में काफी तेजी से इसका प्रसार बढ़ा है. भारत (India) के 16 राज्यों में H1N1 के 516 मामले सामने आए, जिनमें 6 लोगों इजाज के दौरान मौत हो गई. सबसे ज्यादा मौतें केरल में हुईं. NCDC ने दिल्ली, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में स्थिति गंभीर बताई है और निगरानी बढ़ाने की अपील की है.

स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 वायरस का संक्रमण फिर पांव पसार रहा है. देश के 8 राज्यों में काफी तेजी से इसका प्रसार बढ़ा है. जनवरी 2025 में 16 राज्यों में 516 लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में आए. वहीं 6 लोगों की इसकी वजह से जान भी चली गई. सबसे अधिक मौतें केरल में हुई. यहां 4 लोगों की जान गई, जबकि कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में 1-1 मौत हुई.

इसे भी पढ़ें:  महाकुंभ को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, मेला परिसर में बना सात स्तरीय सुरक्षा घेरा, उपकरणों से भी लैस है अमला

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र यानी NCDC की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में हालात गंभीर है. स्वाइन फ्लू को लेकर NCDC ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली में निगरानी बढ़ाने की अपील है. अब तक तमिलनाडु में 209, कर्नाटक में 76, केरल में 48, जम्मू-कश्मीर में 41, दिल्ली में 40, पुडुचेरी में 32, महाराष्ट्र में 21 और गुजरात में 14 केस सामने आए हैं.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles