
छत्तीसगढ़
आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जंगल में फंदे पर लटकती मिली लाश
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से आत्महत्या का मामला सामने आया है, यहां बस्तर जिले के बड़ाजी थाने में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि मृतक आरक्षक नवलेश कश्यप (25 वर्ष) की लाश आज सुबह टाकरागुड़ा के जंगल में एक पेड़ से लटकी हुई मिली. मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है.
मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक नवलेश कश्यप लोहंडीगुड़ा का निवासी था और पहले डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) में तैनात था. बाद में उसकी पोस्टिंग बड़ाजी थाने में की गई थी. आरक्षक ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है.


