Advertisment
अन्य खबरें

बोरवेल की खुदाई के दौरान फटी जमीन, गड्ढे में समाई मशीन और ट्रक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जैसलमेर. राजस्थान के जैसलमेर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां बोरवेल के लिए खुदाई हो रही थी. इसी दौरान अचानक जमीन धंस गई और पानी की धारा जमीन से 4 फीट ऊपर तक उठते हुए गिरने लगी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रक समेत पूरी मशीन जमीन अंदर समा गई है और नीचे से पानी का सैलाब उठ रहा है. इस घटना को देखकर स्थानीय लोग और ग्रामीण दहशत में हैं. यह घटना मोहनगढ़ इलाके की है.

जानकारी के अनुसार चक 27 बीडी के तीन जोरा माइनर के पास मोहनगढ़ के भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह के खेत में सुबह करीब 10 बजे करीब बोरवेल की खुदाई की जा रही थी. करीब 850 फीट खुदाई के बाद अचानक तेज प्रेशर के साथ पानी निकलने लगा. पानी की धारा जमीन से 4 फीट ऊपर तक उठकर गिरने लगी. पानी के प्रेशर के कारण मौके पर बड़ा गड्ढा बन गया. इस दौरान बोरवेल की खुदाई कर रही मशीन ट्रक के साथ गड्ढे में धंस गई. यह देखकर बोरवेल मशीन पर काम कर रहे कर्मचारी और ग्रामीण मौके से दूर भाग गए. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन के साथ भूजल विभाग को दी तो अधिकारी मौके पर पहुंचे.

इसे भी पढ़ें:  कैंसर का खतरा:‘बुड्ढी के बाल’ में मिलाया जा रहा कपड़ा रंगने वाला रसायन

मौके पर गैस की आ रही बदबू

उप तहसीलदार ललित चारण ने बताया कि बोरवेल से गैस निकली है, जिसकी वजह से पानी जमीन से 4 फीट ऊपर उठकर गिर रहा है. अगर ट्रक को हटाया गया तो गैस का रिसाव और ज्यादा बढ़ जाएगा. फिलहाल आम सूचना जारी कर मौके को खाली करवा दिया गया है और अस्थायी पुलिस चौकी लगाई गई है. तेल गैस कंपनी ONGC के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है, ताकि उनकी टीम मौके पर आए तो कुछ समाधान हो. फिलहाल मौके पर गैस की बदबू आ रही है. गड्ढे में ट्रक फंसा है.

इसे भी पढ़ें:  कोरबा में कश्मीर जैसा नजारा, बिछी सफेद चादर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles