Advertisment
अन्य खबरेंकोरबाछत्तीसगढ़रायपुर

कोरबा में कश्मीर जैसा नजारा, बिछी सफेद चादर

कहीं तेज बारिश,कहीं ओले गिरे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ में सोमवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ली है। बिलासपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। वहीं कुछ इलाकों में ओले भी गिरे हैं। कोरबा में ओले गिरने से सफेद चादर बिछी दिखी।

कई जगहों पर पेड़ गिरने से रास्ते बाधित हुए हैं। मौसम विभाग ने आज यानी 19 मार्च को ऑरेंज और 20 मार्च के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश और अंधड़ के साथ ओले गिर सकते हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 से 5 दिनों तक दिन का तापमान कम रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बिलासपुर में भी सोमवार शाम को झमाझम बारिश हुई।

इसे भी पढ़ें:  CGPSC भर्ती घोटाला : CBI ने टामन के भतीजे और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर को कोर्ट में किया पेश, 13 जनवरी तक मांगी रिमांड

बदला मौसम, बरसे बादल, देखिए तस्वीरें…

कोरबा के पसान इलाके का नजारा जहां ओला गिरने के बाद सड़क समेत पूरा इलाका सफेद रंग का दिखने लगा
कोरबा के पसान इलाके का नजारा जहां ओला गिरने के बाद सड़क समेत पूरा इलाका सफेद रंग का दिखने लगा
लोग सड़क पर रुक-रुककर फोटो और सेल्फी लेने लगे।
लोग सड़क पर रुक-रुककर फोटो और सेल्फी लेने लगे।
मनेन्द्रगढ़ में दोपहर 3 बजे से 4.30 बजे तक डेढ़ घंटे बारिश हुई।
मनेन्द्रगढ़ में दोपहर 3 बजे से 4.30 बजे तक डेढ़ घंटे बारिश हुई।
बिलासपुर में देर शाम झमाझम बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली।
बिलासपुर में देर शाम झमाझम बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली।
मरवाही इलाके में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और जमकर ओले गिरे।
मरवाही इलाके में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और जमकर ओले गिरे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles