Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर रेलवे स्टेशन में भड़की आग

प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर मिल्क पार्लर और कैंटीन जलकर खाक; शॉर्ट सर्किट की आशंका

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

रायपुर रेलवे स्टेशन में गुरुवार देर रात आग लग गई। ये आग प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर भड़की। इस दौरान एक मिल्क पार्लर और कैंटीन पूरी तरह जल गए। फायर ब्रिगेड और जीआरपी की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।

GRP थाना प्रभारी एल एस राजपूत ने बताया कि घटना बुधवार देर रात 1 बजकर 10 मिनट की है। रेलवे स्टेशन के बैक साइड प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर स्थित कैंटीन में अचानक धुआं उठने लगा। स्टेशन की पेट्रोलिंग टीम जब मौके पर पहुंची, तो कैंटीन से आग की तेज लपटें उठ रहीं थी।

इसे भी पढ़ें:  चौथी शादी की तैयारी में जुटे नगर सैनिक की तीसरी पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप, तीनों पत्नियों को न्याय दिलाने की लगाई गुहार

दूसरी दुकान भी आग की चपेट में आई

कैंटीन में कार्टन और सामान होने की वजह से आग तेजी से फैलने लगी। बगल में स्थित मिल्क पार्लर भी आग की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद जीआरपी की टीम ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

घटना बुधवार देर रात 1 बजकर 10 मिनट की है।
घटना बुधवार देर रात 1 बजकर 10 मिनट की है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

कैंटीन में फ्रिज और इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा था। आशंका है कि इसमें शॉर्ट सर्किट हुआ। वायर में शॉर्ट सर्किट से भड़की ने आग पकड़ ली।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने कीटनाशक पीकर दी जान, घटना का VIDEO आया सामने

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles