Advertisment
छत्तीसगढ़बीजापुर

IED की चपेट में आने से युवती की मौत:तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई थी, नक्सलियों ने फोर्स के लिए दबा रखा था बम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बीजापुर जिले में नक्सलियों की प्रेशर IED की चपेट में आने से एक युवती मौत हो गई है। वो जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए गई थी। इसी दौरान उसका पैर प्रेशर IED पर आ गया और जोर का धमाका हुआ। मामला जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मल्लूर गांव की रहने वाली शांति पास के जंगल में गई थी। यह इलाका नक्सल प्रभावित है। जवान लगातार इन्हीं इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। इसलिए नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से इलाके में IED प्लांट कर रखी हुई थी। शुक्रवार को युवती इसकी चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा, ट्रेन और प्लेटफार्म में फंसकर यात्री की दर्दनाक मौत

बीजापुर के SP जितेंद्र यादव ने बताया कि, IED ब्लास्ट की जानकारी पुलिस को मिली है। पता लगवा रहे हैं। मामले की तस्दीक भी की जा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles