
सारंगढ़ जिले के बिलाईगढ़ क्षेत्र के भाजपा नेता गिरवर निराला के साथ ठगी होने का मामला सामने आया है। शिवा साहू ने भाजपा नेता के साथ 26 लाख रुपए के ठगी की है। भाजपा नेता ने सरसींवा थाना पहुंचकर ठगी करने वाले शिवा साहू के खिलाफ एफआईआर कराया और कार्रवाई की मांग की हैं। फिलहाल आरोपी शिवा साहू फरार है।
दरअसल, थाना बिलाईगढ़ अंतर्गत गांव बेलमुडी के किसान और भाजपा नेता गिरवर निराला का आरोप हैं कि शिवा विथ जनरी ऑफिस रायकोना में शिवा साहू और उनके अन्य साथियों ने उन्हें हर महीने 30 प्रतिशत ब्याज और 8 महीने तक जमा की गई रकम को ढाई गुना करके देने का झांसा दिया। झांसे में आकर उन्होंने 26 लाख रुपए जमा कर दिया।
मांगने पर वापस नहीं लौटाए रकम
जमा करने के 4 महीने के बाद उसे कोई अतिरिक्त राशि नहीं दी गई। इसके बाद भाजपा नेता ने शिवा साहू को दिए अपने 26 लाख रुपए वापस मांगे, लेकिन शिवा साहू और उनके अन्य साथियों ने पैसा वापस नहीं किया। तब उन्हें 26 लाख रुपए की ठगी होने का अहसास हुआ। इसके बाद सरसींवा थाना पहुंचकर शिवा साहू और उनके अन्य साथियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराया।

शिवा साहू पर कई मामले दर्ज
इधर सरसींवा थाना में शिवा साहू और उनके अन्य साथियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला पंजीबद्व कर लिया गया हैं। बताया जा रहा कि शिवा साहू के खिलाफ हो रही एक के बाद एक एफआईआर पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं। क्योंकि शिवा साहू पुलिस की गिरफ्त से अब भी बाहर हैं।



