Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024

गड्डियों से भरा ‘छोटा हाथी’ पलटा, सड़क पर बिखर गए 7 करोड़ रुपये…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

आंध्र प्रदेश में शनिवार को एक बार फिर भारी मात्रा में नकदी जब्त की गई है. इससे पहले शुक्रवार को भी एनटीआर जिले में 8 करोड़ रुपये जब्त किए गए थे. ताजा मामला राज्य के पूर्वी गोदावरी जिले का है जहां शनिवार को गत्ते की पेटियों में छिपाकर सात करोड़ रुपये ले जाए जा रहे थे. दरअसल नल्लाजर्ला मंडल के अनंतपल्ली में एक लॉरी की टक्कर से एक टाटा ऐस (TATA ACE) वाहन पलट गया और यहीं से भेद खुल गया.

स्थानीय लोगों ने देखा कि उस वाहन में बोरों के बीच नकदी के 7 गत्ते के बक्से ले जाए जा रहे हैं और उन्होंने पुलिस को सूचित किया. जब्त की गई रकम करीब 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह घटना तब हुई जब वाहन विजयवाड़ा से विशाखापत्तनम की ओर जा रहा था. हादसे का शिकार हुए टाटा ऐस वाहन के चालक को चोटें आईं हैं और उसे इलाज के लिए गोपालपुरम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़ें:  बड़ी खबरः समर्थन के बदले TDP ने BJP से लोकसभा अध्यक्ष समेत सड़क-स्वास्थ्य, शिक्षा और…?

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles