Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

युवती ने कार से गाय के बछड़े को कुचला,VIDEO:कार रिवर्स करते समय पहिए के नीचे आया, गौ-सेवक ने दर्ज कराई FIR

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर : एक युवती ने कार पीछे करते समय सड़क पर बैठे गाय के बछड़े को कुचल दिया। पहिए के नीचे आने से बछड़े की मौके पर मौत हो गई। मामला सोमवार का है। वीडियो वायरल होने के बाद गौ-सेवक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, एकता कॉलोनी में रजनी दास कार लेकर घर से निकली थी। इसी दौरान वह गायों को देखकर कार रिवर्स कर रही थी। इस बीच मोड़ पर कार आगे बढ़ाते समय गाय का बछड़ा पहिए के नीचे आ गया। जिसे बचाने के लिए युवती कार को आगे-पीछे करने लगी। लेकिन, पहिए के नीचे आकर बछड़े की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  छत्‍तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए IPL 2025 की नीलामी का पहला दिन रहा निराशाजनक, लेकिन उम्मीदें अब भी कायम

गौ-सेवकों ने युवती से मंगवाई माफी

बछड़े के ऊपर कार चढ़ाने का मामला सामने आने के बाद गौ-सेवकों ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन, बाद में गौ-सेवकों ने बछड़े की पूजा करने और माफी मांगने के बाद शिकायत वापस ले ली।

वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR

यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके बाद दूसरे गौ-सेवक विकास सिंह ने सरकंडा थाने में दोबारा शिकायत कर दी। सरकंडा थाना प्रभारी तोप सिंह नौरंग का कहना है कि, एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वीडियो के आधार पर महिला की पहचान कर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  यादगार बना 79वां स्वतंत्रता दिवस, पहली बार छत्तीसगढ़ के मस्जिदों-दरगाओं और मदरसों में फहराया तिरंगा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles