Advertisment
नई दिल्ली

‘निगमबोध घाट में मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर सियासत’, राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर लगाया पूर्व पीएम के अपमान का आरोप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निगमबोध घाट में अंतिम संस्कार किए जाने के बाद समाधि स्थल को लेकर सियासत तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर मनमोहन सिंह के अपमान का आरोप लगाया है. राहुल गांधी ने कहा कि, भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार आज निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार ने उनका सरासर अपमान किया है. वहीं आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी सरकार के इस फैसले पर विरोध जताया है. केजरीवाल ने कहा कि 10 वर्ष भारत के प्रधानमंत्री रहे डॉ मनमोहन सिंह जी के अंतिम संस्कार और समाधि के लिए बीजेपी सरकार 1000 गज़ जमीन भी न दे सकी.

इसे भी पढ़ें:  गर्मियों में आ रहा है भारी-भरकम बिल? तो पैसा बचाने के काम आएंगी ये तरकीब, आज ही कर लीजिए नोट

सरकार ने सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री का अपमान किया – राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि, भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार आज निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार द्वारा उनका सरासर अपमान किया गया है. एक दशक के लिए वह भारत के प्रधानमंत्री रहे, उनके दौर में देश आर्थिक महाशक्ति बना और उनकी नीतियां आज भी देश के गरीब और पिछड़े वर्गों का सहारा हैं.

आज तक सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की गरिमा का आदर करते हुए उनके अंतिम संस्कार अधिकृत समाधि स्थलों में किए गए ताकि हर व्यक्ति बिना किसी असुविधा के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दे पाए. डॉ. मनमोहन सिंह हमारे सर्वोच्च सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हैं. सरकार को देश के इस महान पुत्र और उनकी गौरवशाली कौम के प्रति आदर दिखाना चाहिए था.

इसे भी पढ़ें:  मोदी 3.0 के शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू, भूटान-श्रीलंका समेत इन देशों को भेजा गया न्योता

1000 गज जमीन भी नहीं दे सकी बीजेपी – केजरीवाल
केंद्र सरकार के इस फैसले पर आप संयोजक केजरीवाल ने सरकार को घेरा है. उन्होंने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि, भारत के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार राजघाट पर किया जाता था. पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर किया गया. सिख समाज से आने वाले, पूरी दुनिया में ख्याति प्राप्त, 10 वर्ष भारत के प्रधानमंत्री रहे डॉ मनमोहन सिंह जी के अंतिम संस्कार और समाधि के लिए बीजेपी सरकार 1000 गज़ जमीन भी न दे सकी.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles