Advertisment
Uncategorized

गणपति मूर्ति को पहनाई 4 लाख की सोने की चेन, कर दिया विसर्जन, खोजने के लिए पूरे तालाब का पानी करवा दिया खाली

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

देशभर में गणेश उत्सव की धूम है और जिन लोगों ने बप्पा को अपने घर में आमंत्रित किया था, वो अब उन्हें विसर्जित कर रहे हैं. इस मौके पर बहुत से लोग गणेश भगवान को सोने-चांदी के गहने तोहफे में पहनाते हैं और उनका श्रंगार करते हैं. पर कई बार लोग विसर्जन के वक्त भगवान को चढ़ाए गए आभूषण उतारना भूल जाते हैं. फिर कई लोग पानी  में गोते लगाकर उन आभूषणों को बटोर लेते हैं और बेच डालते हैं. ऐसा ही बेंगलुरु के एक परिवार ने भी किया. उन्होंने भगवान को एक सोने की चेन चढ़ाई, मगर विसर्जन के वक्त उतारना भूल गए. उसके बाद 10 घंटे तक परिवार उसे खोजता रहा. बड़ी मुश्किल से उनकी किस्मत चमकी और आभूषण उनके हाथ लगा.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरु  के विजयनगर में दसराहल्ली सर्किल के पास की ये घटना है. टीचर कपल रमैया और उमा देवी ने गणेश उत्सव के मौके पर घर में गणपति की प्रतिमा स्थापित की थी. उन्होंने प्रतिमा को फूलों और आभूषणों से सजाया था. उन्होंने करीब 4 लाख रुपये की, 60 ग्राम की एक सोने की चेन भी भगवान को चढ़ाई थी. बीते शनिवार की रात को वो भगवान को विसर्जित करने एक मोबाइल टैंक में पहुंचे. विसर्जित करने के बाद उन्हें ध्यान आया कि सोने की चेन उतारना तो वो भूल ही गए हैं.

इसे भी पढ़ें:  पति ने पत्नी को तलाक देकर घर से निकाला बाहर, देवरों की बिगड़ी नीयत, मौका पाकर करने लगे जबरदस्ती

मूर्ति के साथ चेन भी विसर्जित
बस फिर क्या था, करीब 1 घंटे बाद वो विसर्जन स्थल पर दोबारा पहुंचे. प्रतिमा का विसर्जन करने वाले कुछ युवा वहां मोबाइल टैंक के पास मौजूद थे. उन्होंने चेन को देखा था पर उस वक्त उन्हें लगा था कि वो चेन नकली है. तुरंत कपल ने मगदी रोड पुलिस स्टेशन से और गोविंदराजनगर की विधायक प्रिया कृष्णा से संपर्क किया और उनसे मदद मांगी.

बड़ी मुश्किल से मिली चेन
विधायक ने लंकेश डी, कॉन्ट्रैक्टर से बात की, जिसने वो टैंक सेट किया था. टैंक के पास मौजूद लड़के कुछ देर तक चेन खोजते रहे पर उस वक्त उन्हें वो नहीं मिली. पर परिवार को परमिशन मिल गई तो उन्होंने 10 हजार लीटर पानी को टैंक से निकाला. टैंक में बाकी की मूर्तियों की मिट्टी मिली हुई थी. उसमें चेन खोजते-खोजते अगले दिन 1 बज गए और तब जाकर उन्हें वो चेन मिल पाई, जिसे कपल को लौटा दिया गया. करीब 10 लोगों ने मिलकर उस चेन को खोजा.

इसे भी पढ़ें:  'कोर्ट और तुम्हें बम से उड़ा देंगे': इलाहाबाद हाईकोर्ट को धमकी मिलने से हड़कंप, पाक नंबर से आई रिकॉर्डिंग

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles