Advertisment
Uncategorized

बला की खूबसूरत PCS अधिकारी ओशिन शर्मा खूबसूरती में आलिया भट्ट को भी देती हैं मात, लेकिन सोशल मीडिया के चक्कर में हो गया कांड

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जलवा बना जंजाल… ये शब्द हिमाचल प्रदेश की सोशल मीडिया स्टार लेडी अफसर ओशिन शर्मा पर बिलकुल फिट बैठती है। अपनी खूबसूरती को लेकर आलिया भट्ट समेत कई दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देने वाली हुस्न की मलिका सोशल मीडिया स्टार लेडी अफसर ओशिन शर्मा का ट्रांसफर कर दिया गया है। ओशिन संधोल में तहसीलदार के रूप में कार्यरत थीं। सुक्खू सरकार ने ओशिन शर्मा को नई पोस्टिंग नहीं दी है। हाल ही में ओशिन शर्मा को लंबित पड़े कार्यों को लेकर नोटिस जारी किया गया था। इसे ही ट्रांसफर का कारण माना जा रहा है। वहीं सूत्रों का कहना है कि स्थानीय राजनेता और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ओशिन शर्मा के सोशल मीडिया पर इतने एक्टिव रहने से खुश नहीं थे।

ओशिन शर्मा का आखिरी पोस्ट X पर है, जो 13 सितंबर को उन्होंने मंडी के संधोल के लोगों से संबंधित किया था, जहां वो तहसीलदार के रूप में तैनात थीं। इसमें लिखा था, ‘संधोल को अलविदा कहने का समय आ गया है। यहां बनाई गई यादें आजीवन रहती हैं। आपके सम्मान और प्यार के लिए धन्यवाद।

इसे भी पढ़ें:  सेक्स वर्कर्स नहीं देंगी ‘मां दुर्गा प्रतिमा’ के लिए मिट्टी, बोलीं- कोलकाता रेप-मर्डर में इंसाफ नहीं, तो मिट्टी भी नहीं

बता दें कि हिमाचल की 32 वर्षीय लेडी अफसर ओशिन शर्मा सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव हैं। उनके कई प्लेटफॉर्मों पर आठ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसमें X पर 109K, इंस्टाग्राम पर 348K, फेसबुक पर 296K और ओशिन शर्मा पब्लिक ग्रुप में 128K फॉलोअर्स हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि लेडी अफसर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था क्योंकि वह अपने कर्तव्यों का पालन करने में विफल रही थीं। उनका दावा है कि उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटीज ने सार्वजनिक काम में बाधा डाली, जिससे देरी हुई। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि हाल ही में एक निरीक्षण के दौरान महिला अधिकारी को सौंपे गए कई प्रशासनिक कार्य अधूरे थे।

ओशिन ने अपने कामों से बटोरी थीं सुर्खियां 

इसे भी पढ़ें:  मालगाड़ी से जा टकराई एक्सप्रेस ट्रेन, चेन्नई के समीप हुए हादसे में 20 यात्री घायल, 12 डिब्बे पटरी से उतरे…

बता दें कि ओशिन शर्मा को हिमाचल की मेहनती महिला अधिकारियों में से एक माना जाता है। कांगड़ा और मंडी जिलों में अपनी पिछली पोस्टिंग के दौरान उन्होंने सामाजिक कल्याण, पर्यावरण, पंचायती योजना, NGO और पंचायत से संबंधिक कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित कर तारीफें बटोरी थीं। वह शुरुआत में तहसीलदार संधोल में काम करते समय लोकप्रिय हुई थीं।

कौन हैं ओशिन शर्मा 

ओशिन शर्मा का परिवार मूल रूप से तो चंबा जिले के भरमौर की रहने वाली हैं। हालांकि इनके पिता धर्मशाला में शिफ्ट हो गए थे। 25 अप्रैल 2021 में ओशिन की शादी धर्मशाला से तत्कालीन बीजेपी विधायक विशाल नेहरियां से हुई थी, जोकि ओशिन का क्लासमेट था। लेकिन दो महीने बाद ही उन्होंने विशाल पर मारपीट और टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर 11 मिनट का एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने पति पर परिवार वालों के सामने तीन बार थप्पड़ मारने का आरोप लगाया था। हालांकि, अब दोनों कानूनी तौर पर अलग हो गए हैं।

ओशिन शर्मा के साथ तीन अन्य अधिकारियों का ट्रांसफर 

इसे भी पढ़ें:  डॉलर के मुकाबले रुपया में बड़ी गिरावट, अमेरिकी चुनाव के नतीजों के बाद उलटफेर

दिलचस्प बात यह है कि न केवल ओशिन शर्मा का पिछले गुरुवार को तबादला कर दिया गया, बल्कि तीन अन्य HAS अधिकारियों जिनमें आश्रय शर्मा, शिखा और मोहित रतन को भी अभी तक तैनाती की जगह नहीं दी गई है। उन्हें कार्मिक विभाग, शिमला में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। जबकि इन तीन अधिकारियों के तबादलों पर किसी का ध्यान नहीं गया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles