Advertisment
Uncategorized

‘ये लड़किया ना गैर-महरम हैं….’, जाकिर नाइक ने अनाथ बच्चियों को लेकर दिया विवादित बयान? कार्यक्रम में कुछ ऐसा हुआ कि हो गया नाराज

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भारत में मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकवाद समेत कई मामलों में वांटेड भगोड़ा और कट्टरपंथी इस्लामिक धर्म गुरु जाकिर नाइक इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर है। यहां भी जाकिर नाइक को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है। एक कार्यक्रम में नाइक ने अनाथ लड़कियों को एक विवादित बयान दे दिया। इसे लेकर इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को लेकर विवाद बढ़ गया है।

दरअसल पाकिस्तानी एनजीओ पाकिस्तान स्वीट होम फाउंडेशन अनाथ लड़कियों की मदद करने वाले के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में जाकिर नाइक को भी बुलाया गया था। इस कार्यक्रम में एंकर ने लड़कियों को बेटियां कहकर संबोधित किया था, जिसके बाद जाकिर नाइक गुस्से में उठकर स्टेज छोड़कर चला गया।

इसे भी पढ़ें:  शराब प्रेमियों को 'जोर का झटका: इन 19 शहरों में कल [1 APRIL] से नहीं मिलेगी शराब

जाकिर नाइक को युवा अनाथ लड़कियों को पढ़ाई में अच्छा करने के लिए पुरस्कार देने के लिए बुलाया गया था। इस दौरान जब उसे सम्मान देने के लिए कहा गया तो वह उठकर कार्यक्रम स्थल से बाहर ही चला गया।

एंकर ने लड़कियों को बेटी कहकर संबोधित किया था। इस पर जाकिर नाइक ने कहा, एंकर ने जो लड़कियों को बेटियां बोला है, वो गलत है। आप उन्हें छू नहीं सकते हैं। वो इन लड़कियों को बेटियां नहीं कह सकते हैं। नाइक ने कहा, ‘इन लड़कियों को गैर-महरम माना जाता है’। इसका अर्थ होता है, जो इंसान आप से संबंधित ना हो या फिर आप जिसे जानते नहीं हैं। ऐसे लोग शादी के पात्र हो जाते हैं। जाकिर नाइक के इस बयान के बाद पाकिस्तान में विवाद बढ़ गया है।

इसे भी पढ़ें:  एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की आंखें हुईं खराब, दर्द से बेहाल Actress बोलीं- ‘लेंस लगाते ही मुझे दिखना हुआ बंद… बहुत तकलीफ से गुजर रहीं हूं

बांग्लादेश बम ब्लास्ट में आया था जाकिर नाइक का नाम

नाइक साल 2016 में उस वक्त चर्चा में आया जब बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बम ब्लास्ट हुआ था। एक हमलावर ने बताया कि वो जाकिर नाइक के वीडियो से प्रभावित था। इसके बाद नाइक परिवार के साथ भारत छोड़कर भाग गया था। वहीं, नाइक के बेटे फारिक का कहना है कि उसके पिता का इस धमाके से कोई लेना-देना नहीं था। ब्लास्ट करने वालों में से एक सोशल मीडिया पर उसके पिता को फॉलो करता था और बस इसलिए उसके पिता को आतंकवाद का समर्थक बता दिया गया।

पुरुषों की तुलना में महिलाओं को इस्लाम कबूल कराना आसान

इसे भी पढ़ें:  लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, Delhi AIIMS में कराए गए भर्ती

बता दें कि कुछ दिन पहले जाकिर नाइक का बेटा फारिक नाइक भी पाकिस्तान का दौरा किया था। उस दौरान फारिक नाइक ने महिलाओं को लेकर एक बड़ा दावा किया था।  फारिक नाइक ने पाकिस्तानी यूट्यूबर नादिर अली के पॉडकास्ट शो में धर्म परिवर्तन को लेकर सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा था कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को इस्लाम कबूल कराना ज्यादा आसान होता है। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles