Advertisment
छत्तीसगढ़

खाद की कमी से भड़के किसानों का जमकर हंगामा, मुख्य मार्ग को किया जाम, आवागमन रहा बाधित

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

बेमेतरा। रबी सीजन की शुरुआत में ही खाद की कमी के कारण किसान परेशान हैं। वहीं आज खाती सहकारी समिति में खाद वितरण में अनियमितता और कमी के आरोप लगाते हुए किसानों ने जोरदार हंगामा करते हुए बेमेतरा-थान खम्हरिया मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे लगभग दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया।

किसानों का कहना है कि रबी सीजन के लिए समिति में आज यूरिया और डीएपी खाद वितरण को लेकर किसानों को बुलाया गया था। इसके लिए पहले ही किसानों से ऋण पुस्तिका जमा कराई गई थी, लेकिन बाद में जिन्होंने जमा किया था, उन्हें ही खाद वितरण कर दिया गया। इससे खाद का स्टॉक खत्म हो गया और खाद लेने पहुंचे किसानों को खाद नहीं मिला। इस वजह से किसान नाराज़ हो गए और कर्मचारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

इसे भी पढ़ें:  नक्सल प्रभावित इलाके में पुलिस बल और CRPF ने चलाया ऑपरेशन, 38 लाख कैश समेत बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद

किसानों ने प्रबंधक और खाद वितरण कर रहे कर्मचारियों पर लेनदेन कर खाद वितरण करने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। साथ ही समय पर खाद उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles