Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

युवक का अपहरण कर मारपीट करने वाले चार आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. राजधानी रायपुर में युवक का अपहरण कर मारपीट करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आज शहर में आरोपियों का जुलूस निकाला. इसके बाद चारों को जेल भेज दिया.

हाल ही में चारों आरोपियों ने एक युवक का अपहरण कर मारपीट की थी. मरा समझकर उसे सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए थे. आरोपियों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया था.

बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाकर की जा रही कार्रवाई

इस मामले में ACCU अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल ने बताया कि आरोपियों की तलाश में हमारी टीम नागपुर, गोंदिया, बीकानेर, दिल्ली समेत कई स्थानों पर लगातार रेड कार्रवाई कर रही थी. चारों आरोपियो को दिल्ली से गिरफ्तार कर लाया गया है. इस तरह के घटनाक्रम में संलिप्त आपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:  NSS कैंप में हिंदू छात्रों से जबरन पढ़ाया गया नमाज, पुलिस में की शिकायत

देखें वीडियो –

 

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles