Advertisment
छत्तीसगढ़कवर्धा

उफनती नदी को चुनौती देना पड़ा महंगा, मौत आई सामने, देखिए वीडियो…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कवर्धा: कबीरधाम जिले के ढोलढोली नाला को पार करने की कोशिश में ट्रैक्टर नदी के पानी में बह गया. दुर्घटना के समय ट्रेक्टर ट्राली में चार मजदूर बैठे थे. एक व्यक्ति ट्रेक्टर चला रहा था. नदी में ट्रेक्टर गिरने के बाद सभी व्यक्ति सुरक्षित पानी से बाहर निकल गए.लेकिन ट्रॉली में लोड सारा सामान पानी में बह गया. इस दुर्घटना में ट्रेक्टर चालक को चोट आई है. जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूकदूर में भर्ती कराया गया है.

कहां जा रहा था ट्रैक्टर ?

ये पूरी घटना ढोलढोली नदी की है. भवन निर्माण मटेरियल लेकर ट्रैक्टर कूकदूर से सेंदूरखार गांव की ओर जाने के लिए इस नदी को पार कर रहा था. तेज बारिश के कारण ढोलढोल नदी उफान पर थी.पानी पुल के चार फिट ऊपर से बह रहा था. इस दौरान लोगों ने चालक को नदी पार करने से मना किया. लेकिन चालक ने किसी का कहना नहीं माना.

इसे भी पढ़ें:  बेटी की शादी का कार्ड बांट रहे चाचा-भतीजे को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौके पर मौत

जोश में जा सकती थी जान ?

लोगों की चेतावनी को अनदेखा करके ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर से नदी पार करने की कोशिश की. लेकिन ट्रैक्टर जैसे ही पानी के बीच में पहुंचा तो तेज बहाव के कारण उसके पहिए मुड़ गए. थोड़ी देर बाद वही हुआ जिसका डर था. ट्रैक्टर और उसमें सवार लोग नदी के तेज बहाव में बहते दिखे. इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली में बैठे कुछ लोग कूद गए.जबकि कुछ ट्रैक्टर के साथ ही बहने लगे.गनीमत ये रही कि कोई भी ट्रैक्टर के नीचे नहीं फंसा.इसलिए थोड़ी देर बाद सभी पानी से बाहर निकल आए.ईटीवी भारत की अपने पाठकों से अपील है कि बारिश के मौसम में उफनते नाले या नदी को पार करने की कोशिश ना करें.क्योंकि खतरा कहीं भी छिपा हो सकता है. इस घटना में तो सभी की जान बच गई,लेकिन किस्मत हर बार साथ नहीं होती.

इसे भी पढ़ें:  भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, ठेका मजदूर देवेंद्र चन्द्राकर की ऊंचाई से गिरकर मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles