Advertisment
छत्तीसगढ़

राजधानी में आकाशीय बिजली की चपेट में आया स्कूली छात्र, मौके पर हुई मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना राजेंद्र नगर थाना इलाके की है।

मृतक छात्र की पहचान प्रभात साहू (16 वर्ष) के रूप में हुई है, जो St. Xavier’s स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र था। जानकारी के अनुसार, प्रभात आज दोपहर स्कूल से घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और तेज गर्जना के साथ बिजली गिर गई। इस दौरान छात्र प्रभात इसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही गिर पड़ा। वहीं मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

इसे भी पढ़ें:  शोभायात्रा में ढोल बजाने वाली युवतियों से छेड़छाड़

छात्र को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत से परिजनों में मातम पसर गया है। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles