Advertisment
महाकुंभ 2025

भीषण ठंड में विदेशी भक्त भी लगा रहे हैं डुबकी, एप्पल के मालिक की पत्नी भी महाकुंभ में पहुंची

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में श्रद्धालुओं का जमावड़ा शुरू हो गया है। पौष पूर्णिमा के साथ ही 45 दिवसीय महाकुंभ 2025 की शुरुआत हो गई है।144 वर्षों में केवल एक बार होने वाला एक दुर्लभ खगोलीय संयोग – इस वर्ष महाकुंभ की विशेषता को और बढ़ा देता है, जो ऐतिहासिक रूप से त्रिवेणी संगम पर आयोजित किया जा रहा है। देश और दुनिया के कोने-कोने से आए श्रद्धालु भीषण ठंड में भी त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। रविवार को लगभग 50 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। इससे पहले, शनिवार को 33 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया था। महाकुंभ के इस पहले स्नान पर्व में पौष पूर्णिमा के अवसर पर आस्था के रंग नजर आए। संगम तट पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना, और पूरी श्रद्धा के साथ उन्होंने पुण्य लाभ अर्जित किया। एप्पल कंपनी के मालिक स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन भी मेला स्थल पहुंची।इस दौरान विदेशों से आए पर्यटकों ने जमकर भारत की तारीफ की।

महाकुंभ में विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा

MahaKumbh 2025 में शामिल होने रूस से आई एक श्रद्धालु ने कहा कि ‘मेरा भारत महान’ I LOVE YOU INDIA भारत एक महान देश है। हम पहली बार कुंभ मेले में आए हैं। यहां हम असली भारत को देख सकते हैं। असली शक्ति भारत के लोगों में निहित है, मुझे भारत से प्यार है। ब्राजील के श्रद्धालु फ्रांसिस्को ने बताया कि मैं योग का अभ्यास करता हूं और मोक्ष की खोज कर रहा हूं। भारत दुनिया का आध्यात्मिक हृदय है, पानी ठंडा है लेकिन हृदय गर्मजोशी से भरा है। महाकुंभ 2025 में शामिल हुए पवन कुमार ने के एक श्रद्धालु ने बताया कि मैं अयोध्या से आया हूं। ये तीर्थ राज प्रयाग है, यह जगह बहुत पवित्र है ऐसा स्थान पूरे ब्रह्मांड में कहीं नहीं है। इसे तीर्थों का राजा भी माना जाता है।

इसे भी पढ़ें:  करोड़पति बन गई मोनालिसा? 10 दिन में कमाए 10 करोड़! महाकुंभ की वायरल लड़की ने कितना कमाया?

पर्यटक बोले- मेरा भारत महान

वहीं मैसूर के मूल निवासी और अब जर्मनी में रह रहे जितेश प्रभाकर अपनी पत्नी सास्किया नॉफ और एक बच्चे आदित्य के साथ महाकुंभ 2025 में पहुंचे। जितेश ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं यहां (भारत में) रहता हूं या विदेश में, जुड़ाव होना चाहिए। मैं हर दिन योग का अभ्यास करता हूं। व्यक्ति को जमीन से जुड़े रहना चाहिए और हमेशा अपने भीतर की यात्रा करने की कोशिश करनी चाहिए। सास्किया नॉफ ने बताया, “मैं बहुत उत्साहित हूं। मुझे यहां आना हमेशा अच्छा लगता है। महाकुंभ 2025 में आए एक स्पेनिश भक्त, जोस ने कहा, “यहां हमारे कई दोस्त हैं – स्पेन, ब्राजील, पुर्तगाल से… हम एक आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। मैंने पवित्र स्नान किया और मैंने इसका भरपूर आनंद लिया, मैं बहुत भाग्यशाली हूं।”संगम तट पर विशेष व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं के लिए 12 किलोमीटर लंबे स्नान घाट बनाए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर जल पुलिस, एनडीआरएफ, और अन्य एजेंसियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। घाटों पर डीप वाटर बैरिकेडिंग और अन्य सुरक्षा उपाय लागू हैं।

एप्पल के मालिक की पत्नी भी पहुंची टेंट सिटी

Apple कंपनी के मालिक स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स भी संगम की रेती पर बसे शहर ‘टेंट सिटी’ पहुंची चुकी हैं। लॉरेन महाकुंभ में 10 दिनों तक कल्पवास करेंगी और संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगी। उन्होंने निरंजनी अखाड़े में अनुष्ठान किया। लॉरेन पॉवेल को भारतीय संस्कृति से काफी ज्यादा लगाव है। महाकुंभ के पावन अवसर पर लॉरेन पूरी तरह से मां गंगा और भोले बाबा की भक्ति में डूबना चाहती है।

इसे भी पढ़ें:  महाकुंभ में मचे भगदड़ पर भावुक हुए सीएम योगी, मृतकों के परिवारों को मिलेगा 25-25 लाख रुपए का मुआवजा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles