Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

माब लिचिंग मामले में जिला मुस्लिम समाज का जोरदार विरोध प्रदर्शन, धरना के बाद राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के आरंग थाना क्षेत्र में विगत 7 जून को पशु तस्करी के शक में 3 मुस्लिम युवको को मार मार कर की गई हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जिला मुस्लिम समाज द्वारा कचहरी चौक में धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौपा गया।

इससे पहले धरना स्थल पर सभा का आयोजन किया गया जिसमें समाज के लोगो ने छत्तीसगढ़ जैसे शांत प्रदेश में माब लिचिंग की घटना की निन्दा करते हुए आरोपियों के विरुद्ध लगाई गई हल्की धारा के स्थान पर हत्या की धारा लगाकर गिरफ्तारी की मांग की गई। सभा में आरोप लगाया गया कि विगत कुछ अरसे से कुछ अराजक तत्वों द्वारा मुस्लिम सामुदाय के विरुद्ध सोशल मीडिया में भ्रामक खबरे फैलाकर वातावरण को दूषित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे रोक पाने में प्रशासन विफल रहा है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए इमानदार प्रयास नहीं किये जाने से मजबूर होकर समाज के लोगो को सड़क पर आना पड़ा है शीघ्र ही हत्या के धारा में आरोपियों की गिरफतारी नहीं होने पर प्रदेश | स्तर पर आंदोलन विस्तार किया जायेगा। सभा में मौलाना अमजद अली, मौलाना मोहम्मद मिकाइलं, मौलाना अब्दूल कादिल, मोहम्मद नूर, इब्राहिम मेमन, मोहम्मद इमरान, गुलाबूद्दीन खान, मोहम्मद शरीफ, रसूल खान, सज्जाद अली, फैज अहमद, हनिफ कुरैसी तनवीर आलम, अतहा रजा, शहजादा खान, अख्तर सौदागर हनिफ कुरैसी, गुलाम मुस्तफा मक्सूद खान, शैफुद्दीन खान सहित अन्य लोगो ने अपने विचार व्यक्त किये।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा: बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका के पति को गैंती से मार डाला, सामने खड़ी पत्नी देखती रही मंजर

ज्ञापन में मांग की गई है कि चांदें खान, गुड्डू खान एवं शद्दाम खान के हत्यारो को फासी दी जाये। सर्व समाज की पूज्य गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाये गाय के मांस के निर्यात पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाये, मृतक के परिजनो को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता राशि एवं छत्तीसगढ़ शासन में शासकीय नौकरी दी जाये तथा हत्या में शामिल आरोपियों के विरुद्ध धारा 147,148,149 एवं 302 के अंतर्गत कार्यवाही की जाये कार्यकम का संचालन शहबाज खान ने किया इस अवसर पर तहसीलदार आरके मरावी, टीआई प्रशांत द्विवेदी, पप्पू खान, शैयद इरफान, अब्दूल रसिद, खलिल कुरैसी, रज्जाक खान, डॉ अलीम खान, मोहम्मद जरकानी, असलम अली, आरीफ मेमन, जाहिद हुसैन, मुनीर बेग, याकूब खान, अरमान खान, सुब्रात खान, सिकन्दर कुरैसी, अंजूम अंसारी, मिर्जा साहिल बेग, मिर्जा जावेद बेग, सुभान खान, गज्जू खान दिलदार खान सहित आस-पास के मस्जिद कमेटी के सदर बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें:  शादी से चंद रोज पहले सरपंच की बेटी ने लगाई फांसी, कारण जानने में जुटी पुलिस

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles