Advertisment
छत्तीसगढ़

ठेकेदार की करंट से मौत, 33 केवी हाई वोल्टेज लाइन के संपर्क में आया

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा जिले के जलगांव के ऑटो मोबाइल कंपनी के एक निर्माणाधीन शो-रूम में काम के दौरान हाई वोल्टेज लाइन में करंट लगने से ठेकेदार की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, ऊपरी हिस्से के कामकाज का निरीक्षन के दौरान 33 केवी विद्युत लाइन के हाई वोल्टेज करंट से संपर्क होने पर उसके प्राण पखेरू उड़ गए। तारपोलिन पर गिरे उसके शव को अग्निशमन विभाग की टीम ने रिकवर किया। दर्री पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह गोपालपुर मार्ग पर जैलगांव क्षेत्र में यह हादसा हुआ। खबर है कि एक ऑटो मोबाइल कंपनी के द्वारा इस इलाके में व्यवसाय के उद्देश्य से शो-रूम का निर्माण कराया जा रहा है। काफी संख्या में कामगार इसमें नियोजित किए गए हैं। बताया गया कि राम प्रताप यादव 55 वर्ष आनंद नगर छुराकछार इस काम का ठेकेदार है। काम की प्रगति को जानने के लिए ठेकेदार स्वयं उपरी हिस्से में चढ़ा हुआ था। संबंधित क्षेत्र में काफी करीब से बिजली कंपनी की 33 केवी लाइन गुजरी हुई है। उसके कर्षण के प्रभाव से ठेकेदार नही बच सका। नतीजा यह हुआ कि इसी दरम्यान वह लाइन के संपर्क में आकर झुलस गया और कुछ ही देर में उसका शरीर काला पड़कर प्राणहीन हो गया।

इसे भी पढ़ें:  साय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज : इस हफ्ते हो सकता है शपथ ग्रहण

घटनाक्रम से मजदूर और आसपास के लोग सकते में आए। उनकी सूचना पर दर्री पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर बिजली कंपनी के अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को भी यहां पर बुलवाया गया। अधिकारियों की देखरेख में आवश्यक कार्रवाई की गई और उस हिस्से से मृतक रामप्रताप यादव आकाश रिकवर करने का काम पूरा किया गया।

पुलिस ने प्राथमिक दृष्टि से इस मामले को लापरवाही पूर्वक काम करने से लिया है और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम मिली भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के आधार पर जो चीज सामने आएंगे उसके तहत अगली कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  भैरमगढ़ में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की हत्या, नक्सलियों का मिला पर्चा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles