Advertisment
बेमेतराछत्तीसगढ़

साजा विधायक ईश्वर साहू के बेटे और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बेमेतरा। साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू के बेटे कृष्णा साहू एवं उनके अन्य साथियों के खिलाफ साजा थाने में मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी अनुसार ग्राम चेचानमेटा निवासी प्रार्थी मनीष मण्डावी पिता गोविंद मण्डावी की रिपोर्ट पर आरोपी कृष्णा साहू व अन्य के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(3) एवं 3(5) बीएनएस अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम 1989 की धारा 3(1) द के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। ज्ञात हो कि विगत 02 दिनों से प्रार्थी ने नामजद आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर साजा थाने में शिकायत दी थी। जिस पर आदिवासी समाज के द्वारा पुलिस पर विधि संगत कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी।

इसे भी पढ़ें:  22 फरवरी को होगी साय कैबिनेट की बैठक:CM ने सभी मंत्रियों को रायपुर पहुंचने कहा

यह है घटनाक्रम

साजा थाना अंतर्गत ग्राम चेचानमेटा में विजयादशमी पर्व के दौरान रात 11 बजे के करीब गांव में विधायक पुत्र कृष्णा साहू एवं उनके साथियों द्वारा अन्य मामले में वाद-विवाद की स्थिति में एक स्थानीय व्यक्ति मनीष मण्डावी द्वारा बीच बचाव करने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी को जातिसूचक अपशब्द बोलकर मारपीट की गई। जिसमें पीड़ित व्यक्ति की डॉक्टरी मुलाहिजा एवं पर्व पर खुलेआम जातिगत टीका- टिप्पणी के आधार पर प्रार्थी मनीष ने आरोपी कृष्णा साहू व अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत पत्र थाना में दिया था। जिस पर पुलिस प्रशासन पर एफआईआर से गुरेज करने व मामले में समझौता कराने का आरोप भी लगा।

इसे भी पढ़ें:  खेलते-खेलते तलाब में डूबी दो बहनें, 1 की हुई मौत, दूसरी लड़ रही जिंदगी की जंग

आगे की कार्रवाई की जाएगी

साजा थाना के प्रभारी चन्द्रदेव वर्मा ने बताया कि इस मामले में प्रार्थी द्वारा एफआईआर लिखाई गई है, जिसके आधार पर गवाहों से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles