Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

खेलते-खेलते तलाब में डूबी दो बहनें, 1 की हुई मौत, दूसरी लड़ रही जिंदगी की जंग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर. न्यायधानी बिलासपुर में दो बच्ची खेलते-खेलते तालाब में डूब गए. हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों बच्ची आपस में बहनें हैं. मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, तिफरा निवासी विकास साहू रोज की तरह फेरी का काम करने घर से बाहर गया था। घर पर उसकी पत्नी और दो बच्चे अनोखा साहू और बबीता साहू थे. मां घरेलू कामों में व्यस्त थी और इसी दौरान दोनों मासूम खेलते-खेलते पास के बछेरा तालाब तक पहुंच गए. यहां नहाने के दौरान दोनों तालाब में गहरे पानी में डूबने लगे.

आसपास के लोगों ने बच्चों को डूबते देख उन्हें तलाब से बाहर निकाला और तुरंत सिम्स अस्पताल ले जाया गया. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बबीता को मृत घोषित कर दिया, जबकि अनोखा की हालत गंभीर बनी हुई है और वो आईसीयू में भर्ती है.

इसे भी पढ़ें:  दर्दनाक हादसा : ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर, मां-बेटी की मौत, पिता घायल, दो माह पहले ही बेटी की हुई थी शादी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles