Advertisment
Accidentकवर्धाछत्तीसगढ़

कवर्धा में शॉर्ट सर्किट से स्कूल बस में लगी आग

एन्युअल डे रिहर्सल के लिए पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम जा रहे थे बच्चे; सभी सुरक्षित

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कबीरधाम जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को प्राइवेट स्कूल की बस में आग लग गई। हालांकि आग को तत्काल फायर एक्सटिंग्विशर से बुझा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दुर्घटना के वक्त बस में 25-30 बच्चे सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, अशोका पब्लिक स्कूल की बस करीब 30 बच्चों को लेकर एन्युअल फंक्शन की रिहर्सल कराने लेकर जा रही थी। पीजी कॉलेज ग्राउंड स्थित ऑडिटोरियम में रिहर्सल कराया जा रहा है। शहर के मुख्य मार्ग पर जैसे ही बस मां भुवनेश्वरी टॉकीज के पास पहुंची, इंजन से काफी धुआं निकलने लगा। ड्राइवर ने धुआं निकलता देख बस तुरंत रोक दी और सभी बच्चों को बाहर निकाल लिया।

प्राइवेट स्कूल की बस में लगी आग।
प्राइवेट स्कूल की बस में लगी आग।

बस में लगी आग पर पाया गया काबू

इसे भी पढ़ें:  आज आसमान से बरसेगा अमृत! जानें शरद पूर्णिमा के दिन खीर रखने की खास परंपरा

ड्राइवर और कंडक्टर ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। बस में आग लग गई थी, जिसे देखते हुए उन्होंने गाड़ी में मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने की कोशिश की। तब तक फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई और तत्काल आग पर काबू पा लिया।

सभी बच्चे सुरक्षित

शहर की मेन रोड होने के चलते थोड़ी देर के लिए यहां जाम की स्थिति बन गई। आग बुझाने के बाद पुलिस ने यातायात सुचारू रूप से शुरू कराया। वहीं स्कूल प्रबंधन ने दूसरी बस भेजकर बच्चों को रिहर्सल के लिए पीजी कॉलेज ग्राउंड स्थित ऑडिटोरियम में पहुंचाया। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। स्कूल के डायरेक्टर पवन देवांगन ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के चलते हादसा हुआ। सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

इसे भी पढ़ें:  फर्जी आबकारी पुलिस बनकर वसूले हजारों रूपए, 4 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles