Advertisment
छत्तीसगढ़

जांजगीर में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के आयोजन का किया गया अंतिम रिहर्सल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा एवं पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला ने आज शासकीय हाई स्कूल मैदान में गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतिम रिहर्सल व तैयारियों का जायजा लिया। गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल में सहायक कलेक्टर श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी के मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान जिला स्तरीय कार्यक्रम का मिनट्स टू मिनिट्स अभ्यास किया गया।
गणतंत्र दिवस समारोह दिवस में मुख्य अतिथि को मंच पर लाने से लेकर परेड और मार्चपास्ट की सलामी से लेकर कार्यक्रम के समापन तक आवश्यक व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में 3000 शिक्षकों की खतरे में नौकरी

समारोह में परेड करने वाली टुकड़ियों ने देशभक्ति धुन के साथ परेड किया। परेड कमांडरों से परिचय भी प्राप्त किया गया। मौके पर कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर मुख्य समारोह हेतु बैठक व्यवस्था, मंच निर्माण, बेरिकेड्स, सुरक्षा आदि व्यवस्था का निरीक्षण कर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य तैयारियों का अवलोकन किया एवं उपस्थित सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे। इसके साथ विभिन्न विभागों द्वारा झांकी भी निकाली जाएगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles