
छत्तीसगढ़
पैदल चल रहे अधेड़ को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल चल रहे अधेड़ को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। मामला पूरा लोरमी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, लोरमी शहर के शराब दुकान जाने वाली मार्ग के पास शुक्रवार को अधेड़ पैदल रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद राहगीरों ने इसकी सूचना एम्बुलेंस को दी, लेकिन मौके पर नहीं पहुंचा। यह घटना आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।



