Advertisment
छत्तीसगढ़

सक्ती में रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने घूसखोर राजस्व निरीक्षक को रंगे हाथ पकड़ा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सक्ती / छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है, इसी कड़ी में अब ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 हजार रुपये रिश्वत लेते अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई सक्ती जिले में हुई है। जानकारी के मुताबिक ACB की टीम ने राजस्व निरीक्षक दूसरी किस्त के 30 हजार रुपये के साथ पकड़ा है।

बताया जा रहा है कि जमीन के सीमांकन के लिए किसान से रेवन्यू इंस्पेक्टर ने 1 लाख रुपये मांगे थे। 50 हजार रुपये वो पहले ले चुका था। बाकी के 50 हजार रुपये के लिए वो लगातार किसान को परेशान कर रहा था, जिसके बाद किसान ने एसीबी से इसकी शिकायत की।

इसे भी पढ़ें:  तीर्थ यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई, ड्राइवर की मौत

ACB की जांच में शिकायत सही पाया गया, जिसके बाद राजस्व निरीक्षक बद्री नारायण जांगड़े को गिरफ्तार करने का प्लान तैयार किया गया। तय प्लान के तहत किसान को कैमिकल लगे नोट के साथ राजस्व निरीक्षक के पास भेजा गया। वहीं सादे लिबास में ACB की टीम भी आसपास में मौजूद रही। एसीबी के मुताबिक शिकायतकर्ता किसान हसौद तहसील का रहने वाला है। किसान भातमाहुल का रहने वाला है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles