Advertisment
Accident

A/C के कंप्रेसर में जबरजस्त ब्लास्ट , हादसे में तीन बच्चो सहित चार लोगों की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

चंडीगढ़ : सेक्टर-9 में पुलिस चौकी के पास एक घर में शनिवार को अचानक हुए जोरदार धमाके से तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धमाका घर में लगे एसी के कंप्रेसर के फटने से हुआ। हालांकि, पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और हादसे की विस्तृत जांच कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के घरों के लोग घबरा गए और तुरंत बाहर निकल आए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।मृतकों की पहचान एक ही परिवार के सदस्यों के रूप में हुई है, जो इस घर में किराए पर रहते थे।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर के 3 मजदूरों की हैदराबाद में मौत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया दुःख

फिलहाल, पुलिस विस्फोट के सही कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles