Advertisment
Accident

अलप्पुझा में MBBS स्टूडेंट्स की कार और बस में भीषण टक्कर; 5 जूनियर डॉक्टर्स की मौत, 2 गंभीर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

केरल के अलप्पुझा जिले में भीषण एक्सीडेंट में पांच जूनियर डॉक्टर्स की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सड़क हादसा सोमवार रात करीब 9 बजे हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार शेवरले टवेरा कार केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (KSRTC) की बस से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। इसमें 7 मेडिकल स्टूडेंट्स का ग्रुप सवार था। ये सभी वंदनम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट थे।

कार की बॉडी काटकर छात्रों को बाहर निकाला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद के राहत और बचाव कार्य शुरू किया। बुरी तरह फंसे जूनियर डॉक्टरों को कार का ढांचा काटकर बाहर निकाला। इनमें से तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। अन्य 2 घायल छात्रों का इलाज अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  BREAKING ट्रक की टक्कर में परिवार के 4 लोगों की मौत, एक ही बाइक में सवार थे दंपती और बेटा-बेटी

अचानक ब्रेक लगाने से बेकाबू हुई कार
स्थानीय लोगों के मुताबिक, टवेरा कार ने तेज रफ्तार में पहले एक वाहन को ओवरटेक किया और अचानक ब्रेक लगाए, जिससे कार बेकाबू हो गई और बस से जा टकराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के सटीक कारण का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने इसे बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार दिया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles