Advertisment
महाकुंभ 2025

भगदड़ का भय! प्रयागराज में 25% होटलों की बुकिंग कैंसिल, एडवांस पेमेंट करने वाले श्रद्धालु मांग रहे…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

प्रयागराज। मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ के बाद तीर्थयात्रियों ने होटलों से बुकिंग कैंसिल कराई. एडवांस पेमेंट करने वाले श्रद्धालु अब आगे की डेट मांग रहे हैं. बताया जा रहा है कि प्रयागराज में करीब 25 फीसदी बुकिंग कैंसिल करा दी गई है. पहले दिन से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. इस वक्त प्रयागराज में 200 होटल संचालित हो रहे हैं.

बता दें कि मौनी अमावस्या से ठीक पहली रात को संगम क्षेत्र में भगदड़ मच गई थी. जिसमें 30 लोगों की मौत की पुष्टि हुई. साथ ही बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए. इस हादसे के चलते उस दिन का अमृत स्नान स्थगित कर दिया गया था. हालांकि बाद में अखाड़ों के केवल गिनती के सन्यासी स्नान के लिए आए थे. वो भी बिना किसी शोभायात्रा या गाजे-बाजे के. साधारण तरीके से परंपरा के निर्वहन के लिए अखाड़ों ने उस दिन स्नान किया था.

इसे भी पढ़ें:  महाकुंभ भगदड़ में 35 से 40 मौतें:करीब 20 शव परिजनों को सौंपे गए; प्रयागराज के सभी एंट्री पॉइंट बंद, मेला क्षेत्र नो-व्हीकल जोन घोषित

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles