Advertisment
छत्तीसगढ़

मतदाता जागरूकता अभियान : EVM से वोटिंग की दी जा रही ट्रेनिंग, लोगों से वोट अवश्य करने की अपील

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

खरोरा। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए 11 तारीख को मतदान होना है। ऐसे में मतदाता को कोई दिक्कत ना हो चुनाव आयोग इसमें भीड़ गया है। इसका मुख्य कारण इस बार वोटिंग मतपत्र की जगह EVM से होने वाले हैं। अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए मतदाता को एक ही मशीन से वोट देना होगा। चुनाव आयोग सभी नगरीय निकाय में डेमो मशीन के द्वारा जनजागरूकता फैलाने का काम कर रही है।

इसी क्रम में नगर पंचायत खरोरा में भी वार्डवार शिविर लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, किस प्रकार मशीन के ऊपरी भाग जहां सफेद पर्ची में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के नाम और चुनाव चिन्ह छपे होंगे। वहीं उसके नीचे गुलाबी पर्ची में पार्षद पद के अभ्यर्थियों के नाम और चुनाव चिन्ह दिए होंगे।

इसे भी पढ़ें:  रायगढ़ में मां-बेटी की हत्या:घर के बरामदे में मिली लाश, दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान

डेमों शिविर पर आकर करें रिहर्सल- सहायक रिटर्निग ऑफिसर 

खरोरा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी और नगर पंचायत चुनाव के सहायक रिटर्निग ऑफिसर होरी सिंह ठाकुर ने कहा कि, नगर के सभी सहगोचर स्थलों का चयन कर प्रशिक्षित दल के का गठन किया गया है। जिनके द्वारा वार्ड वार्ड में शिविर लगाकर मगदाताओं को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इस इस हेतु नगर पंचायत द्वारा अपील भी किया है कि, आप अपने वार्ड के शिविर स्थल पर जाकर डेमो रिहर्सल कर सकते है और खुद भी जागरूक होकर औरो को भी इस हेतु जागरूक कर सकते हैं। ताकि, शत प्रतिशत मतदान हो।

इसे भी पढ़ें:  AIIMS रायपुर में डॉक्टर ने मरीज से की मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया प्रशासन

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles