Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़सूरजपुरहत्या

पिता को रॉड से पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस को सुनाई रोड एक्सीडेंट की कहानी

पकड़ा गया तो बोला-बिना पूछे बैल बेचने पर आया गुस्सा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सूरजपुर में एक युवक ने अपने पिता की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद गुमराह करने के लिए पुलिस को सड़क हादसे की कहानी सुना दी, लेकिन पूछताछ में मामला खुल गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पहाड़गांव निवासी राजेंद्र सिंह (60) को परिजन ने रविवार को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। हालांकि, हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने रायपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

सूरजपुर में बेटे ने पिता की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
सूरजपुर में बेटे ने पिता की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पूछताछ में खुला हत्या का मामला

इसे भी पढ़ें:  बलरामपुर DSP याकूब मेमन पर लगे रेप के आरोप: पीड़िता बोलीं- ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, रायपुर पुलिस करेगी मामले की जांच

राजेंद्र की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने परिजन से पूछताछ शुरू की। पुलिस को राजेंद्र के मंझले बेटे मनोज सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, पर जान नहीं बच सकी।

सूरजपुर में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।
सूरजपुर में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।

बैल बेचने को लेकर हुआ था विवाद

डॉक्टरों से मिले इनपुट पर मनोज के बयान से पुलिस को शक हुआ। उसने सख्ती से पूछताछ की तो मनोज ने बताया कि 4 अप्रैल की रात उसका पिता से विवाद हुआ था। उन्होंने वारदात के दिन बिना पूछे बैल बेच दिया था। इसके चलते झगड़ा होने लगा। गुस्से में उसने रॉड से पिता के सिर पर जानलेवा वार कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  नशे की हालत में ट्रैफिक जवान ने वाहनों को मारी ठोकर, एसपी ने किया निलंबित

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने और पिता की हत्या करना स्वीकार किया है। धारा 302, 201, 506 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles