Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

घर से सोना-चांदी और कैश सहित 27.70 लाख की चोरी:जांजगीर-चांपा में रिटायर SECL कर्मचारी के घर चोरी

​​​​​कोरबा गया हुआ था परिवार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा में सूने मकान में अज्ञात चोरों ने रिटायर SECL कर्मचारी के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मकान का ताला तोड़कर अलमारी के अंदर रखे 35 तोला सोना, 30 से 40 तोला चांदी और 2.50 लाख कैश सहित लगभग 27.70 लाख रुपए की चोरी की है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 आईबी रेस्ट हाउस की घटना है।

जानकारी के अनुसार, मकान मालिक राजकुमार तिवारी ने SECL का कर्मचारी था और 2 साल पहले रिटायर हुआ है। वह जांजगीर-चांपा के वार्ड नंबर 19 में डेढ़ साल पहले ही परिवार के साथ रहने लगे थे। कुछ दिन पहले घर के सभी सदस्य कोरबा घूमने गए हुए थे और वहीं रिश्तेदार के यहां रुके हुए थे।

इसे भी पढ़ें:  सरपंच के तीसरी पत्‍नी ने एकसाथ दिया चार बच्चों को जन्म, पहली दो पत्नियों को नहीं थी औलाद, खुशी से झूम उठा परिवार

गुरुवार की सुबह परिवार को लेने कोरबा गया था

राजकुमार तिवारी ने बताया कि वह अपने घर पर अकेला था। गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे मकान के मेन गेट में ताला लगाकर परिवार के सदस्यों को लेने के लिए कोरबा गया हुआ था। रात में ही रिश्तेदार के यहां रुका था। वहीं शुक्रवार की सुबह परिवार के साथ पहुंचा तो देखा की गेट में लगा ताला टूटा हुआ था। मकान के अंदर कमरे में लगे दरवाजे की कुंडी भी टूटी हुई थी।

बेड पर बिखरे हुए थे सामान, अलमारी के दरवाजे खुले मिले

मकान मालिक ने बताया कि कमरे में रखे अलमारी के दरवाजे खुले मिले और उसमें रखा 35 तोला सोना कीमत तकरीबन 25 लाख रुपए, 30 से 40 तोला कीमत 20 हजार रुपए और 2.50 लाख नगदी रकम रखा हुआ था। समान बेड पर बिखरे हुए थे। गुरुवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की गई है। इसके बाद सिटी कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

इसे भी पढ़ें:  युवती का गला दबाकर रेप किया,अंगूठी लूटकर भागा

घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की गई। डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया। आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे की तलाश पुलिस कर रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles