Advertisment
दुर्गछत्तीसगढ़

प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई का लंबे समय से स्वास्थ्य खराब चल रहा है. दुर्ग मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य परीक्षण और जांच के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई है. डॉक्टरों की टीम रोजाना स्वास्थ्य की जांच करेगी. और उनका ख्याल रखेगी. तीजन बाई लंबे समय से बीमार चल रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल तीजन बाई को पैरालिसिस हो गया था, जिसके कारण पिछले कुछ दिनों से भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू सेक्टर 9 अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. बड़े पुत्र शत्रुघ्न की मौत के बाद तीजन बाई का मानसिक स्वास्थ्य भी खराब हो गया था. तीजन बाई का इलाज फिलहाल उनके घर पर ही चल रहा है.

इसे भी पढ़ें:  गैस सिलेंडर से भरी पिकअप में लगी आग: एक-एक कर हाईवे पर ही बम की तरह फटते रहे सिलेंडर, देखिए VIDEO

डॉ. तीजन बाई छत्तीसगढ़ राज्य की एक प्रसिद्ध भारतीय लोक गायिका और कलाकार हैं, जो पांडवानी की अपनी शक्तिशाली और भावपूर्ण प्रस्तुतियों के लिए जानी जाती हैं. पांडवानी एक पारंपरिक कथात्मक गायन शैली है, जो भारतीय महाकाव्य महाभारत से पांडवों की कहानियों को बताती है. उन्हें कला के सबसे महान जीवित प्रतिपादकों में से एक माना जाता है और उन्होंने दुनिया भर के मंचों पर प्रदर्शन किया है, जिससे उन्हें अपनी अनूठी शैली और शक्तिशाली प्रदर्शनों के लिए अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles