Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

फरार कांग्रेसी नेता तैय्यब हुसैन गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। फरार कांग्रेसी नेता तैय्यब हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 3 साल पहले जमीन कब्जा करने को लेकर तैय्यब हुसैन ने अपने साथियों के साथ एक परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी.यही नहीं परिवार ने आरोप लगाया था कि तैय्यब और उसके साथियों ने जातिगत गालियां देकर उसे नीचा दिखाया था.परिवार को जान से मारने की धमकी देने के बाद आरोपी तैय्यब अपने दोस्तों के साथ भाग गया.इस बात की शिकायत परिवार ने पुलिस से की थी.जिसके बाद से ही तैय्यब फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को भगोड़ा घोषित किया था.आखिरकार वो मंगलवार को पकड़ा गया।

इसे भी पढ़ें:  हाई कोर्ट की फटकार : मवेशियों को हटाने सड़क पर उतरे प्रशासनिक अधिकारी…

3 साल पहले मगरपारा निवासी संध्या बंजारे ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. संध्या बंजारे ने कांग्रेस नेता तैय्यब हुसैन और साथियों पर घर में घुसकर जान से मारने की धमकी और जातिगत गालियां देने का आरोप लगाया था. सिविल लाइन पुलिस ने एक्ट्रोसिटी एक्ट के तहत तैय्यब समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था. इन मामले में अकबर खान को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. लेकिन तैयब हुसैन फरार चल था. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कांग्रेस नेता तैय्यब हुसैन और अकबर खान पर जमीन कब्जा करने के कई मामले दर्ज हैं. उसकी प्रताड़ना से तंग आकर सकरी क्षेत्र के सिद्धांत नागवंशी और सरकंडा क्षेत्र के रज्जब अली ने आत्महत्या कर ली थी. इसके अलावा सिविल लाइन थाने में एक्ट्रोसिटी एक्ट के साथ कई मामले भी दर्ज है।

इसे भी पढ़ें:  अंबिकापुर में खपा रहा था यूपी की अंग्रेजी शराब, भारी मात्रा में अलग-अलग ब्रांड की शराब के साथ युवक गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles