Advertisment
छत्तीसगढ़राजनांदगांव

20 लाख दहेज देने के बाद भी आधी रात सास ससूर मंजवाते हैं बर्तन, महिला पहुंची थाने

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

राजनांदगांव । 26 जुलाई । कोतवाली पुलिस ने सरकारी ठेकेदार दुष्यंत दास और पत्नी अर्चना दास व बेटे दिग्विजय दास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। मामला महिला प्रकोष्ठ में था, जहां समझौता नहीं होने पर इनकी बहू दिशा साहू ने पति व सास-ससुर के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस ने पति व सास-ससुर तीनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

20 लाख दहेज देने का आरोप
पुलिस ने बताया कि पीड़िता मोती तालाब बल्देव बाग निवासी दिशा साहू का वर्धमान नगर निवासी दिग्विजय दास के साथ 17 जनवरी 2019 में प्रेम विवाह हुआ था। पीड़िता ने बताया कि पति और सास-ससुर ने परिवार में रिवाज बताकर दिशा साहू के पिता से दहेज की मांग की थी। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने 20 लाख रुपये उनको दिए थे।

इसे भी पढ़ें:  बदमाशों ने लाठी-डंडे से दुकानदार को पीटा:जांजगीर-चांपा में दुकान में घुसकर तोड़फोड़; बाइक चोरी की FIR दर्ज कराने पर वारदात

वहीं शादी में डायमंड के दो नेकलेस, डायमंड के कंगन, सोने की नथ, डायमंड की कान का टॉप्‍स, ससुर दिग्विजय दास को डायमंड का रिंग व सोने का चैन, अर्चना दास को सोने का टॉप्स दिया गया था। शादी के बाद दिशा के पति और सास-ससुर ने दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित किया, जिससे वह परेशान थी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles