Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमरायपुर

लाखों रुपयों से भरा एटीएम ही उखाड़ ले गए चोर, कहां ले गए… कैसे ले गए… तलाश रही पुलिस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तिल्दा- नेवरा में एटीएम चोरी वारदात निकलकर सामने आई है। जहां चोरी करने के लिए चोर हड़बड़ी नहीं करना चाहते थे। शायद इसी वजह से चोरों ने ATM को खोलने में लगने वाले वक्त और खतरे को भांपते हुए मशीन की ही चोरी कर ली। बताया जाता है कि, एटीएम में 4.60 लाख रुपए थे। वहीं पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सरोरा में रात में अज्ञात चोरों ने रोड किनारे लगे इंडिया वन एटीएम मशीन को उखाड़ ले गए। सुबह राहगीरों ने जब एटीएम को देखा तो घटना की सूचना ग्रामीणों ने तिल्दा-नेवरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें:  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : सीएम के साथ हजारों लाेगों ने किया योगाभ्यास, CM ने कहा – स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग जरूरी

पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है 

इस घटना को लेकर सीएसपी केशरी नंदन ने बताया कि, एटीएम में 4.63 लाख रुपए थे। इंडिया वन एटीएम कंपनी द्वारा देखरेख की जा रही थी। बताया जाता है कि, चोर ATM को उखाड़कर गाड़ी में लेकर फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच रही है। बताया जाता है कि, इससे पहले भी 2020 में एसबीआई के एटीएम को काटकर चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोचा था। पुलिस ने गैंग के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने एटीएम से 5.2 लाख रुपए लेकर भाग निकले थे।

इसे भी पढ़ें:  एक करोड़ की ईनामी नक्सली का आत्मसमर्पण: दक्षिण सब ज़ोनल ब्यूरो की इंचार्ज थी किशनजी की पत्नी सुजाता, तेलंगाना में डाले हथियार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles