Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर युवतियों से छेड़छाड़ का मामला, कोर्ट ने इंस्पेक्टर को 2 साल के लिए भेजा जेल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. राजधानी के देवेंद्र नगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में नशे में धुत इंस्पेक्टर ने वार्डन और लड़कियां के साथ छेड़छाड़ की थी. इस मामले में कोर्ट ने कड़ी सजा सुनाई है. एट्रोसिटी के स्पेशल जज पंकज कुमार सिन्हा ने इंस्पेक्टर राकेश कुमार चौबे को 8 हजार रुपये जुर्माना लगाया और दो साल के लिए जेल भेज दिया है.

यह मामला 24 मार्च 2023 का है, FIR के मुताबिक तात्कालीन ट्रैफिक टीआई राकेश कुमार चौबे ने शराब के नशे में धुत होकर देवेंद्र नगर सेक्टर-3 के एक गर्ल्स हॉस्टल में संचालिका और लड़कियों के साथ छेड़छाड की थी. शिकायत में बताया गया कि इंस्पेक्टर ने वॉर्डन के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश भी की और वॉर्डन के रोकने पर उससे मारपीट कर दी. हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई. इसका फुटेज सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था. वीडियो सामने आने के बाद इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया था और अब कोर्ट ने इस मामले में आरोपी इंस्पेक्टर को जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें:  शराब, झगड़ा और टावर—पति का हाई वोल्टेज ड्रामा, 200 फीट ऊपर से पत्नी को बुलाने लगा, देखें Video

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles