Advertisment
छत्तीसगढ़

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव…पर्ची लेने के दौरान बुजुर्ग वोटर की हार्ट अटैक से मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

धमतरी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान 80 साल के बुजुर्ग मतदाता की अचानक मौत हो गई। बुजुर्ग मतदाता जैसे ही मतदान केंद्र क्रमांक 2 पर मतदान के लिए पर्ची लेने पहुंचे, वैसे ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वे वहीं गिर पड़े।

मौके पर मौजूद सुरक्षा जवानों और अन्य मतदाताओं ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चुनाव अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान कर ली गई है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  जल्द बंद होगी Mahtari Vandan Yojana, महिलाएं होंगी दुखी.. चरणदास महंत के बयान से मची खलबली

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles