Advertisment
Uncategorized

‘लापता हो गए तेजस्वी’! BJP ने खोजने के लिए पोस्टर जारी कर लिखा..

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिहार में बाढ़ के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विदेश दौरे को लेकर राजनीतिक बहस जारी है. बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्टर पोस्ट किया है, जिसमें उन्हें लापता बताया गया है.

तेजस्वी यादव के विदेश दौरे को लेकर प्रशांत किशोर पार्टी जन सुराज ने राजद दफ्तर के बाहर पोस्टर लगाया, जिस पर लिखा है, “नाम-तेजस्वी यादव, काम-राघोपुर से गद्दारी, रंग-गिरगिट से भी तेज बदलना, बाढ़-आपदा में दुबई में कर रहे मौज-मस्ती. राघोपुर पहुंचाने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा.”

बीजेपी के साथ जन सुराज भी तेजस्वी यादव पर हमला कर रहा है. पटना में आरजेडी कार्यालय के बाहर जन सुराज की अपर्णा यादव ने पोस्टर लगाकर तंज कसा है.

इसे भी पढ़ें:  पत्नी ने की गोलगप्पे की डिमांड, पति ने मना किया तो दाना-पानी कर दिया बंद

तेजस्वी यादव की दुबई यात्रा पर सवाल उठाते हुए जन सुराज ने पोस्टर में लिखा है, “पूरा बिहार बाढ़ से डूब रहा है और बिहार का राजकुमार दुबई घूम रहा है.”

भाजपा ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर एक विवादग्रस्त पोस्ट की है. BJP की टिप्पणी के बाद राजनीतिक वातावरण ठंडा हो गया है. तेजस्वी यादव को “लापता” बताया है. दावा किया गया है कि जो भी उन्हें राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में वापस लाएगा, उसे पुरस्कार मिलेगा. BJP की इस पोस्ट ने राज्य में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं.

दुबई में छुट्टियां बिता रहे तेजस्वी

फिलहाल तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री यादव और बेटी कात्यायनी के साथ दुबई में छुट्टियां बिता रहे हैं. वे कभी-कभी सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी बात रखते हैं और विरोधियों पर निशाना साधते हैं, खासकर अब जब बिहार बाढ़ से जूझ रहा है.

इसे भी पढ़ें:  नीट पेपर मामले में झारखंड के देवघर से 5 लोग गिरफ्तार; हजारीबाग के सेंटर से आउट हुआ था पेपर

आरजेडी का जवाब: राजद ने भाजपा के “लापता” पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर विपक्ष के नेता ही सब कुछ देखता है, तो एनडीए सत्ता छोड़ दे. तिवारी ने बीजेपी से पूछा कि उनके 30 सांसद बाढ़ के दौरान क्या कर रहे हैं?

राजनीतिक संघर्ष की नई शुरुआत

भाजपा की इस पोस्ट ने बिहार की राजनीति में एक नया विवाद पैदा कर दिया है. आरजेडी ने इसे सत्ता पक्ष की असफलता बताया है.

आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि बिहार में 18 साल से दो इंजन की सरकार है, लेकिन हर साल बाढ़ से लोग परेशान होते हैं. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार सरकार को हमेशा आइना दिखा रहे हैं. सरकार को बताने का काम कर रहे हैं कि आप जनता के हित में काम नहीं कर रहे हैं. 18 साल से नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में दो इंजन की सरकार काम कर रही है.

इसे भी पढ़ें:  आबकारी विभाग का निर्णय : घर की पार्टी के लिए 10, शादी ब्याह के लिए 15 और बड़े कार्यक्रमों में पिलाने के लगेंगे 30 हजार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles