Advertisment
Uncategorized

वक्फ अमेंडमेंट बिल 2024 के मुद्दे पर जेपीसी की बैठक के दौरान हाथापाई का मामला, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मुंबई: वक्फ अमेंडमेंट बिल 2024 के मुद्दे पर जेपीसी की बैठक के दौरान हुई हाथापाई मामले में मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज की। इस मामले में शिकायतकर्ता इरफान अली पिरजादे के बयान के आधार पर शाहबाज शाहिद नाम के व्यक्ति ने खिलाफ मुंबई की एयरपोर्ट पुलिस ने BNS की धारा 196, 115 (2), 351 (2) के तहत FIR दर्ज की।

मुंबई के ताज सांताक्रुज में जेपीसी की यह बैठक हुई थी, जहां दो लोगों के बीच में झड़प हो गई थी। इरफान ने शिकायत में दावा किया कि इस बैठक में जब उन्होंने वक्फ एमेडमेंट बिल का समर्थन किया, तब असद्दुदीन ओवैसी, कल्याण बनर्जी जैसे नेताओ ने मुझे बाहर निकालने का इशारा किया। जिसके बाद शाहबाज़ नाम के शख्स ने उनसे धक्का-मुक्की की और उन्हें कहा कि काफिरों की मदद करता है और देख लेने की धमकी भी दी।

इसे भी पढ़ें:  ASI का VIDEO वायरल : आर्केस्ट्रा में एएसआई ने डांसर लड़कियों के साथ लगाए ठुमके, SP ने किया सस्पेंड

हज कमेटी का स्टाफ है शाहबाज

शाहबाज हज कमेटी का स्टाफ बताया जा रहा है, मामले की जांच की जा रही है। घटना 26 सितंबर की दोपहर ताज होटल (सांताक्रुज) में हुई। इस मामले में FIR, 27 सितंबर की देर रात दर्ज हुई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसके साथ हाथापाई के बाद जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने उन्हें अपनी बात पूरी करने को कहा। शिकायतकर्ता ने अपनी बात पूरी की और फिर वहां से निकल गए।

खबर ये भी है कि वक्फ बिल पर जेपीसी की बैठक के दौरान शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के और कल्याण बनर्जी के बीच तीखी बहस हुई। इसके बाद माहौल गरम हो गया, जिसमें ओवैसी भी पीछे नहीं रहे और मामले में कूद पड़े। दरअसल शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के बैठक में गुलशन फाउंडेशन की ओर से समिति के समक्ष अपना वक्तव्य रख रहे थे, तभी कल्याण बनर्जी ने उन्हें रोकने की कोशिश की। बाद में इस मामले ने जब तूल पकड़ा तो मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

इसे भी पढ़ें:  कॉलेजों में होने वाला है ब्लास्ट, रोक सको तो रोक लोः बेंगलुरु के तीन प्रमुख कॉलेज को ईमेल से मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles