Advertisment
Uncategorized

कुरुक्षेत्र के महायज्ञ में चली गोली, बासी भोजन पर मचा बवाल, पत्थरबाजी और फायरिंग में 3 घायल

contact for Ad1
S G Travels
WhatsApp Image 2026-06-17 at 4.28.41 PM

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चल रहे 1000 कुंडीय महायज्ञ में गोलीबारी और पथराव की घटना सामने आई है. इस घटना में 3 युवक घायल बताए जा रहे हैं. यज्ञ के आयोजक स्वामी हरि ॐ दास के बाउंसर पर गोली चलाने का आरोप है. घायल युवकों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार बासी भोजन परोसे जाने की शिकायत के बाद कुछ युवकों की कहासुनी हो गई. इस दौरान आयोजनकर्ता के सुरक्षा कर्मी ने गोली चला दी, जिसमें तीन युवक घायल हो गए.

कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में चल रहे महायज्ञ में बवाल मच गया. कार्यक्रम स्थल पर पत्थरबाजी और लाठियां भी चली हैं. इस घटना में तीन युवक घायल हो गए हैं. आयोजनकर्ता स्वामी हरि ॐ दास के बाउंसर पर गोली चलाने का आरोप है.

इसे भी पढ़ें:  पब्लिक को दिवाली पर जोरदार झटका, 62 रुपये महंगा हो गया LPG गैस सिलेंडर…

जानकारी के मुताबिक घटना सुबह की बताई जा रही है. गोलीबारी में घायल होने वाले सभी युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले है. यज्ञ में अलग-अलग राज्यों से ब्राह्मण बुलाए गए थे. महायज्ञ में शामिल ब्राह्मणों को बासी भोजन परोसा गया, जिसका उन्होंने विरोध किया. कहासुनी के चलते सुबह आयोजकों के सुरक्षा गार्डों और ब्राह्मणों के बीच बहस हो गई. इस बीच आयोजनकर्ता के बाउंसर ने गुस्से में फायरिंग कर दी.

इस घटना से नाराज एक जाति विशेष के लोगों ने महायज्ञ स्थल के बाहर कुरुक्षेत्र-कैथल रोड जाम कर दिया और पत्थरबाजी की. फिलहाल मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. हालांकि माहौल अब भी तनावपूर्ण बना हुआ है. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें:  बीजेपी नेता नवनीन राणा पर हमला, जनसभा में कुर्सियां फेंककर मारने की कोशिश, बाल-बाल बचीं

 

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles