Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

चाम्पा के फ्लाई ओवरब्रिज में सोते समय गिरा शराबी, हुई मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा फ्लाई ओवरब्रिज के रेलिंग पर शराब के नशे में धुत सोए युवक की गिरने से मौत हुई है। युवक की पहचान पवन सूर्यवंशी के रूप में हुई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है। परिजनों ने बताया कि पवन सूर्यवंशी रोजी मजदूरी का काम करता है। पवन की शादी हो चुकी है और एक बच्चा भी है। सोमवार को काम कर घर आया और खाना खाने के बाद आराम कर रहा था। वह सोमवार की रात 11 बजे घर से बाइक लेकर निकला था। पवन ने शराब पी रखी थी। कहां जाने के लिए निकला यह परिजनों को भी बताया नहीं था।

इसे भी पढ़ें:  तेज बहाव में फंसी गर्भवती महिला, जवानों ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

सोमवार रात करीब 11.30 बजे एक युवक के फ्लाई ओवरब्रिज के नीचे मृत अवस्था में पड़े होने की चांपा पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बीडीएम अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया। मृतक युवक की पहचान लछनपुर निवासी पवन सूर्यवंशी के रूप में की गई। फ्लाई ओवरब्रिज में मोटर साइकिल को खड़ी कर रेलिंग में सोने की बात सामने आई है। जिससे वह नीचे मुंह के बल गिरने से उसकी मौत हुई है। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है। आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में तत्कालीन पटवारी गिरफ्तार:फर्जी ऋण पुस्तिका में किया डिजिटल हस्ताक्षर, बैंक से निकाला 22 लाख रुपए का लोन

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles