Advertisment
Accidentकोरबाछत्तीसगढ़

नशे में युवक 25 फीट नीचे कुंए में गिरा

बचाओ-बचाओ की आवाज सुनकर पड़ी नजर, रस्सी के सहारे निकाला गया बाहर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा जिले के राताखार क्षेत्र में एक युवक शराब के नशे में 25 फीट गहरे कुएं में गिर गया। शराब दुकान के कर्मचारियों को युवक के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद पुलिस और बिजली सब स्टेशन के कर्मचारियों की सहायता से रस्सी के सहारे उसे बाहर निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम शनि आहुजा है और वो रामसागर पारा का निवासी है। युवक शुक्रवार रात को शराब के नशे में ​​​​​​​कोतवाली थानांतर्गत ​​​​​​​राताखार स्थित शराब दुकान परिसर में बने कुंए में गिर गया। ​​​​​​रात करीब 11 बजे शराब दुकान के कर्मचारियों को युवक के चिल्लाने की आवज सुनाई दी, वहां जाकर देखा तो युवक को कुंए में गिरा हुआ पाया।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में शहर के बीच पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग से उठने लगे शोले

बचाओ-बचाओ की आवाज आने पर लगी जानकारी

शराब दुकान में काम कर रहे कर्मियों ने बताया कि 10 बजे दुकान बंद होने के बाद रकम की गिनती कर रहे थे। इस दौरान अचानक बचाओ-बचाओ की आवाज आने लगी। इसके बाद कुएं में जाकर देखा गया तो कोई गिरा हुआ था। इसके बाद राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

डायल 112 और विद्युत विभाग के कर्मचारी की मदद से निकाला गया बाहर

शराब दुकान के कर्मचारियों ने युवक के रेस्क्यू के लिए डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम और कोतवाली पुलिस ने तुलसी नगर स्थित सब स्टेशन के कर्मचारियों की सहायता से युवक को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि युवक को निकालने में अगर देरी हुई होती तो उसकी जान भी जा सकती थी।

शराबी युवक को थाने ले गई पुलिस

इसे भी पढ़ें:  शादी की खरीदारी कर लौट रहे पिता-पुत्री को माजदा ने मारी टक्कर, मौके पर एक की मौत, दूसरा गंभीर

विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके से गुजर रहे थे जहां उनकी भी मदद ली गई। कुएं में सीढ़ी नीचे उतारकर युवक को रस्सी के सहारे बांधकर बाहर निकाला गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने शराबी युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए परिजनों को बुलाकर युवक को थाने ले गई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles