Advertisment
छत्तीसगढ़

शादी की खरीदारी कर लौट रहे पिता-पुत्री को माजदा ने मारी टक्कर, मौके पर एक की मौत, दूसरा गंभीर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। चकरभाठा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार माजदा वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना परसदा स्थित एलसीआईटी कॉलेज के पास की है। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम बिल्हा निवासी जगदीश बग्गा अपनी बेटी कसक के साथ खरीददारी के बाद बिलासपुर से लौट रहे थे। करीब 4:15 बजे पीछे से आ रहे तेज गति वाले माजदा वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी बेकाबू होकर सड़क पर गिर गई। कसक बग्गा माजदा के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता जगदीश बग्गा के पैर में गंभीर चोटें आईं।

इसे भी पढ़ें:  प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार करेंगे हड़ताल, नायब तहसीलदार से मारपीट से हैं आक्रोशित

आरोपी गिरफ्तार

हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तुरंत 112 डायल कर घायल पिता को अस्पताल पहुँचाया, जहां उनका उपचार जारी है। चकरभाठा टीआई उत्तम साहू ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना करने वाले माजदा (CG 04 43030) की पहचान की गई।

पुलिस ने चालक शेखर यदु (20) को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है। परिवार के अनुसार, पिता-पुत्री रिश्तेदार की शादी की खरीदारी कर लौट रहे थे। यह परिवार बिल्हा बाजारपारा स्थित गुरुद्वारा के पास रहता है। बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री से CGPSC 2024 के टॉप 10 अभ्यर्थियों ने की मुलाकात, साय ने दी शुभकामनाएं

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles