Advertisment
राजनीति

सीएम बनने के 7 दिन के अंदर ही हेमंत सोरेन को लगा झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लोअर कोर्ट ने लिया एक्शन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सीएम बनने के 7 दिन के अंदर ही हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लगा है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लोअर कोर्ट ने झारखंड मुख्यमंत्री को पेश होने के आदेश जारी किया है। ईडी के समन का उल्लंघन करने के मामले में PMLA कोर्ट ने हेमंत सोरेन को 4 दिसंबर (बुधवार) को पेश होने का निर्देश दिया है। इसे लेकर एमपी-एमएलए ने पिछली सुनवाई में आदेश दिया है। इस आदेश को हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी है

दरअसल, सोरेन को रांची के बरगई सर्कल में 8.86 एकड़ भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 10 समन भेजे गए थे। सभी समन में हेमंत ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। इसे लेकर ईडी ने कोर्ट में याचिका लगाई है।

इसे भी पढ़ें:  राजनांदगांव लोकसभा सीट से भूपेश बघेल लड़ेंगे चुनाव

एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें ED के समन की अवहेलना मामले में अदालत में पेश होने को कहा है। उन्होंने इस मामले में व्यक्तिगत पेशी से छूट का आग्रह करते हुए याचिका दायर की थी, जिसे 26 नवंबर को कोर्ट ने खारिज कर दिया था। साथ ही उन्हें चार दिसंबर को व्यक्तिगत रूप से अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया था।

सीएम सोरेन ने उन्होंने अधिवक्ता पियूष चित्रेश के माध्यम से क्रिमिनल मिसलिनियस पिटीशन दाखिल की है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की यह याचिका न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की बेंच में सूचीबद्ध हुई है। इस संबंध में अधिवक्ता पियूष चित्रेश ने बताया कि हम अदालत से इस मामले की जल्द सुनवाई की अपील करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  बिहार चुनाव से पहले NDA में फूट! नीतीश कुमार ने इस राज्य में छोड़ा बीजेपी का साथ

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles