Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

गोवंश अभ्यारण्य शुरू करेगी सरकार : योजना के लिए डिप्टी सीएम शर्मा ने सीएम साय को दी बधाई

बोले- सड़कों पर नहीं दिखेगी गाय

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार गोवंश अभ्यारण्य योजना की शुरुआत करने जा रही है। यह अभ्यारण्य शहरों से दूर गांव और जंगलों में बनाया जाएगा। इस पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सीएम विष्णुदेव साय को बधाई दी है।

डिप्टी सीएम श्री शर्मा ने कहा कि, परेशानी यह है कि गोवंश को जनता पाल नहीं पा रही है। गौठान गांव में था तो लेकिन गांव से गाय खेत और सड़कों तक पहुंचती थी। हम सड़कों पर बैठी गायों को ग्रामीणों से बातचीत कर हटाएंगे। गांव के गौठान से खेत पास है इसलिए एक अभ्यारण्य बनाया जाएगा। हम सभी प्रक्रिया की तरफ आगे बढ़ेंगे। अभ्यारण्य योजना पर कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, चार महीने की सरकार ने काम शुरू किया है। उन लोगों के पीछे जो भ्रष्टाचार है उन्हें खत्म किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  CG CRIME NEWS : मारपीट का विरोध करने पहुंचे शख्स की पीट-पीटकर हत्या

400 सीट आने के बाद भी नहीं बदलेगा संविधान 

पीएम मोदी ने कहा था कि, ‘इंडिया गठबंधन मुजरा करे’ वाले डिप्टी सीएम श्री शर्मा ने कहा कि, जो भ्रम फैलाया जा रहा है की भाजपा यदि 400 सीट लाएगी। तो संविधान में संशोधन किया जायेगा। हमारे जैसे छोटे कार्यकर्ता होते हुए भी संविधान संशोधन की बात सोच नहीं सकता है। आरक्षण परिवर्तन की बात नहीं सोचता है। लेकिन UCC जरूर आएगा।

बैज बताएं नक्सलियों को लेकर क्या होनी चाहिए नीति 

पीडिया मुठभेड़ पर कल पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे ग्रामीणों की हत्या करार देते हुए न्यायिक जांच की मांग की थी। जिसको लेकर उन्होंने कहा कि, जिस प्रकार से सर्जिकल स्ट्राइक को गलत कहा गया था। जिस तरीके से देश को सुरक्षित रखने वाले जवानों के शौर्य को गलत कहा गया था। मैं कांग्रेस को भी और दीपक बैज से भी यह आग्रह करना चाहता हूं वो कहते हैं कि, बस्तर को मुख्यमंत्री नहीं समझते, गृहमंत्री नहीं समझते हैं। बस्तर की शांति के लिए और नक्सल उन्मूलन को लेकर मैं हाथ जोडकर दीपक बैज से आग्रह करता हूं कि, आप आगे आए और बताए क्या करना चाहिए। ओर यह भी कहना चाहूंगा कि, पहले तथ्यों की परख करना चाहिए फिर कुछ कहना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  फ्लोरा मैक्स फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने की आत्महत्या : कंपनी की धोखाधड़ी से था परेशान

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles